`लाइफ ऑफ पाई` ने कमाए 19.5 करोड़ रुपए

`लाइफ ऑफ पाई` ने कमाए 19.5 करोड़ रुपए

`लाइफ ऑफ पाई` ने कमाए 19.5 करोड़ रुपएनई दिल्ली : ऑस्कर से सम्मानित फिल्म निर्देशक आंग ली की फिल्म `लाइफ ऑफ पाई` ने पहले सप्ताहांत पर भारतीय सिनेमाघरों में 19.5 करोड़ डॉलर की कमाई की। बीते शुक्रवार 2डी और 3डी दोनों फॉर्मेट में प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने पहले दिन पांच करोड़ की कमाई की, जो सप्ताहांत पर बढ़कर 19.5 करोड़ हो गई।

`लाइफ ऑफ पाई` कनाडाई साहित्यकार यान मार्टेल के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में सूरज शर्मा, तब्बू और इरफान खान ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। सूरज इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

भारत में यह फिल्म चार भाषाओं - अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में प्रदर्शित हुई है। पुड्डचेरी के मन्नार शहर में भी फिल्म की शूटिंग की गई है। अवतार के बाद `लाइफ ऑफ पाई` को भारत में अच्छी शुरुआत मिली है। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 26, 2012, 16:39

comments powered by Disqus