लैला खान केस: टाक को लाया गया मुंबई

लैला खान केस: टाक को लाया गया मुंबई

लैला खान केस: टाक को लाया गया मुंबई
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान अपहरण मामले के सिलसिले में रविवार देर रात मुंबई अपराध शाखा पुलिस वन ठेकेदार और इस मामले के मुख्य आरोपी परवेज टाक को मुंबई लेकर आई है। लैला और उसके परिवार के अपहरण मामले की जांच कर रहे अपराध शाखा ने कल जम्मू के किश्तवाड़ अदालत से टाक को मुंबई लाने की अनुमति हासिल की थी।
टाक को दक्षिण मुंबई की एस्पलेनैड अदालत में कल पेश किया जाएगा। इस पेशी के दौरान मुंबई पुलिस टाक की रिमांड मांगेगी और इस केस का रहस्य सुलझाने को टाक से पूछताछ करेगी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) निकेत कौशिक ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने वन ठेकेदार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि लैला और अन्य लोगों की महाराष्ट्र में पिछले साल गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। (एजेंसी)

First Published: Monday, July 9, 2012, 11:22

comments powered by Disqus