विवाह पूर्व सैफ-करीना को बॉलीवुड की शुभकामनाएं

विवाह पूर्व सैफ-करीना को बॉलीवुड की शुभकामनाएं

विवाह पूर्व सैफ-करीना को बॉलीवुड की शुभकामनाएंमुंबई : बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर की विवाह पूर्व पार्टी में फिल्म जगत की जानी मानी हस्तियों ने उन्हें उनके सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

बीती रात बान्द्रा उपनगर में करीना के आवास के टैरेस पर एक पार्टी आयोजित की गई। पार्टी में कई पारिवारिक सदस्य बबीता, नीतू सिंह, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, संजय कपूर, तुषार कपूर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, मलाइका अरोरा खान और करीना की करीबी मित्र अमृता अरोरा आदि शामिल हुए।

मनीष मल्होत्रा ने कहा ‘‘यह करीबी पारिवारिक सदस्यों और मित्रों के साथ मनोरंजन का एक अवसर था। सिर्फ 50 से 60 लोग आमंत्रित थे। यह संगीत समारोह नहीं था।’’ करीना ने केसरिया लहंगा और गले में भारी हार, हरी चूड़ियां पहनी थी और बालों में फूल लगाया था। सैफ सफेद पोशाक में सजे थे।

इस मौके पर तुषार कपूर ने कहा कि मैं उन्हें सफल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’कल सैफ और करीना अदालत में पंजीकरण कराएंगे और विवाह करेंगे। यह सादगीपूर्ण समारोह होगा। विवाह के बाद 18 अक्तूबर को नयी दिल्ली में रिसेप्शन समारोह होगा। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 15, 2012, 12:47

comments powered by Disqus