Last Updated: Friday, September 20, 2013, 11:18

मुंबई : सेवा कर विभाग ने फिल्म निर्माताओं और दूसरे लोगों से सेवा कर के नाम पर लिए गए पैसे जमा नहीं करने के आरोप में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय के खिलाफ कर चोरी का मामला दर्ज किया है।
सूत्र ने कहा कि ओबरॉय अपनी सभी परियोजनाओं के लिए सेवा कर लिया करते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी ये पैसे जमा (सेवा कर विभाग में) नहीं करवाए। उन्होंने खुद को विभाग में पंजीकृत भी नहीं कराया था। सूत्र के मुताबिक, सेवा कर विभाग को शक है कि ओबरॉय ने अब तक करीब 50 लाख रुपये की कर चोरी की है। (एजेंसी)
First Published: Friday, September 20, 2013, 11:18