Last Updated: Sunday, August 12, 2012, 16:45

लंदन : गायिका शकीरा अपने दो पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ जबरन वसूली और मानहानि का मुकदमा करने जा रही हैं। 11 साल तक शकीरा के साथ काम करने वाले दो कर्मचारियों ने पैसे न देने पर निजी जीवन की जानकारी सार्वजनिक करने की धमकी दी है।
वेबसाइट `डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके` की रपट के अनुसार शकीरा ने कहा कि उनके पूर्व कर्मचारी धमकी दे रहे हैं कि अगर वह उन्हें 3,12,500 पाउंड नहीं देती तो वे उनके निजी जीवन की जानकारी सार्वजनिक कर देंगे।
ग्यारह वर्षो तक उनके साथ काम करने वाले दोनों कर्मचारियों को हाल ही में अज्ञात कारणों की वजह से नौकरी से निकाल दिया गया था।
शकीरा के वकील एक्सेक्यूइल ए. कैमेरिनी ने कोलंबिया के समाचार पत्र `एल इसप्लेंड` को बताया, पैसे के लिए मेरी मुवक्किल की निजी जानकारी का फायदा उठाकर उसे नुकसान पहुंचाने और बदनाम करने वाले इरादों के स्पष्ट सबूत नजर आ रहे हैं। (एजेंसी)
First Published: Sunday, August 12, 2012, 16:45