शादी के बंधन में आज बंधेंगे सैफ और करीना

शादी के बंधन में आज बंधेंगे सैफ और करीना

शादी के बंधन में आज बंधेंगे सैफ और करीनाज़ी न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली: सैफ अली खान और करीना कपूर पांच साल के अफेयर के बाद आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। माना जा रहा है कि आज शादी में तकरीबन 40 लोग शामिल रहेंगे, जो सैफ व करीना के पारिवारिक सदस्य और दोस्त हैं। शादी के लिए पंजीकरण यहां सैफ के घर पर ही होगा।

उपनगर बांद्रा स्थित सैफ के घर में दोनों कलाकार आज एक सादे समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। मैरिज रेजिस्ट्रार सुरेखा रमेश ने बताया कि मैरिज रेजिस्ट्रेशन आज दिन में 11.30 से लेकर 12 बजे के बीच बांद्रा स्थित सैफ के घर फार्चून हाईट्स में होगा। खबरों के अनुसार शादी के बाद आज शाम ताजमहल होटल में एक प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 18 अक्तूबर को दिल्ली में भी एक प्रीतिभोज आयोजित किया जाएगा। साथ ही हरियाणा स्थित पटौदी पैलेस में भी एक समारोह आयोजित होगा।

इसमें परिजनों के अलावा करीबी दोस्तों के हिस्सा लेने की संभावना है। इसके बाद सैफ के पुश्तैनी घर-हरियाणा के पटौदी में 17 अक्टूबर को निकाह की रस्म होगी। फिर 18 अक्टूबर को रिसेप्शन होगा।

First Published: Tuesday, October 16, 2012, 09:00

comments powered by Disqus