शाहिद को हो गया बिपाशा से प्यार!

शाहिद को हो गया बिपाशा से प्यार!

शाहिद को हो गया बिपाशा से प्यार!ज़ी न्यूज ब्यूरो

मुंबई: कभी करीना कपूर के ब्वॉय फ्रेंड रहे शाहिद कपूर के बारे में यह कहा जा रहा है इन दिनों वह बॉलीवुड की हॉट बाला बिपाशा बसु से प्यार की पींगे बढ़ा रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच प्यार की खिचड़ी पकनी शुरू हो गई है। खबर यह है कि यह दोनों डेटिंग कर प्यार का रिश्ता जोड़ने में लगे है।

पिछले साल भी ऐसी खबरे आई थी जिसे दोनों ने बकवास करार देते हुए यह कहा था कि हम दोनों सिर्फ दोस्त है।

डीएनए अखबार के साथ बातचीत में उनसे जुड़े एक सूत्र ने बताया कि दोनों खूबसूरत है और फिलहाल सिंगल है इसलिए एक दूसरे के प्रति आकर्षण का होना स्वाभाविक है। लेकिन फिलहाल दोनों इस रिश्ते के बारे में कुछ भी कहने से बचना चाह रहे है।

बिपाशा जब शाहिद कपूर के बर्थडे पार्टी पर पहुंची थी तब वह उनके बगल में बैठी जिसे नोटिस किया गया। यह तस्वीर ट्वीटर पर भी पोस्ट की गई जिसे काफी लोगों ने देखा। तब ऐसा लगने लगा कि बिपाशा और शाहिद एक दूसरे के करीब आ रहे हैं।

कभी जॉन अब्राहम के साथ आई लव यू कहने और लंबे समय तक प्यार करनेवाली बिपाशा के बारे में जॉन से ब्रेकअप के बाद यह खबर उड़ी कि वह तेलगु सुपरस्टार राणा डग्गूबती के साथ इश्क में डूबी है। फिर उनका नाम हॉलीवुड स्टार जॉन हारनेट से भी जुड़ा। जबकि शाहिद का नाम कुछ अरसे पहले नरगिस फाकरी से जुड़ा और यह खबरे आई कि दोनों में रोमांस परवान चढ़ रहा है।

First Published: Wednesday, August 22, 2012, 12:02

comments powered by Disqus