`सत्याग्रह` से करीना अब बन जाएंगी करीना कपूर खान!

`सत्याग्रह` से करीना अब बन जाएंगी करीना कपूर खान!

`सत्याग्रह` से करीना अब बन जाएंगी करीना कपूर खान! ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: सैफ अली खान से निकाह के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि वह खान सरनमे अपने नाम के आगे कब लगाएंगी। करीना ने एक बार यह कहा था कि वह अपने नाम के आगे सरनेम खान नहीं लगाएंगी। लेकिन अब लगता है कि उनका इरादा बदल गया है। अधिकारिक रुप से करीना कपूर अब करीन कपूर खान बन गई है क्योंकि उन्होंने अपने नाम के आगे सरनेम खान लगाने का फैसला किया है।

दरअसल, शुक्रवार (30 अगस्त) को रिलीज हो रही उनकी फिल्म `सत्याग्रह` से इस बात की पुष्टि हो गई है। `सत्याग्रह` में स्क्रीन पर उनका नाम करीना कपूर खान आएगा। शादी के बाद पहली बार करीना ने अपना अधिकारिक नाम घोषित किया है। `सत्याग्रह` फिल्म में करीना निर्भीक और स्वतंत्र पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी।

First Published: Thursday, August 29, 2013, 15:19

comments powered by Disqus