सनी लियोन अब बॉलीवुड में पति के साथ मचाएंगी धमाल

सनी लियोन अब बॉलीवुड में पति के साथ मचाएंगी धमाल

सनी लियोन अब बॉलीवुड में पति के साथ मचाएंगी धमालजी मीडिया ब्यूरो
मुंबई। पोर्न स्टार से बॉलीवुड स्टार बनी सनी लियोन का जादू बॉलीवुड में सर चढकर बोल रहा है। बीवी को बॉलीवुड में मिले रहे खासी महत्व को देखते हुए पति डेनियल वेबर को नहीं रहा गया। डेनियल ने बॉलीबुड में काम करने की इच्छा जताई। खबर है कि उनकी यह ख्वाहिश पूरी हो गई है। सूत्रों ने बताया कि कैजाद गुस्तान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में दोनों साथ-साथ नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग गोवा में चल रही है।

सनी लियोन का आइटम सॉन्ग `लैला तेरी ले लेगी` जैसे ही रिलीज हुआ और पूरी तरह से लोगों के दिलों पर छा गया। अपने पहले ही आइटम नंबर से वह सबके दिलों पर राज करती नजर आ रही हैं। सनी लियोन ने बताया कि बॉलीवुड में काम करने का उनका फैसला बिल्कुल सही रहा है। उनके चाहने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सनी ने जिस्म-2 से बॉलीवुड में प्रवेश किया था और अभी रागिनी एमएमएस-2 के लिए काम कर रही है। इन दिनों लियोन की डिमांड बॉलीवुड में बढ़ती जा रही है और अब वे अपने पति का करियर बनाने में भी मदद कर रही हैं।

First Published: Tuesday, June 25, 2013, 10:37

comments powered by Disqus