सनी लियोन फिल्म`जैकपॉट` में पति के साथ करेंगी इंटिमेट सीन

सनी लियोन फिल्म`जैकपॉट` में पति के साथ करेंगी इंटिमेट सीन

सनी लियोन फिल्म`जैकपॉट` में पति के साथ करेंगी इंटिमेट सीनज़ी मीडिया ब्यूरो
पणजी: पोर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोन को दोहरी खुशी मिल गई है। क्योंकि बॉलीवुड में सनी के पति को भी इंट्री मिल गई है। अब सनी अपने पति से साथ बॉलीवुड में धमाल मचाएंगी। खबर है कि पति डेनियल वेबर उनकी नई फिल्म `जैकपॉट` में एक छोटी सी भूमिका में मिल गई है। वेबर की बॉलीवुड में शुरुआत को लेकर सनी लियोन बहुत उत्साहित हैं।

भारतीय मूल की कनाडाई अभिनेत्री सनी ने कहा, मैं इस बात को लेकर बेहद खुश हूं कि फिल्म `जैकपॉट` में मेरे पति भी होंगे। मैं उनकी मदद करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं उन्हें बताऊंगी कि फिल्म में उन्हें क्या पहनना चाहिए और कैसा दिखना चाहिए। कैजाद गुस्ताद के निर्देशन में बनी `जैकपॉट` में सचिन जोशी व सनी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। वर्तमान में कैसा वेगेटर में इसकी शूटिंग चल रही है। फिल्म के 80 प्रतिशत हिस्से की शूटिंग गोवा में हुई है।

सनी लियोन ने रीयलिटी शो `बिग बॉस-5` से मनोरंजन दुनिया की मुख्यधारा में कदम रखा था। और उसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सनी ने बॉलीवुड में मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट की फिल्म जिस्म-2 से इंट्री की। सनी लियोन बॉलीवुड में अपनी पहली ही फिल्म से मौजूदगी का ऐहसास करा दिया। उसके बाद रागिनी एमएमएस-2 के जरिए धमाल मचाया।

सनी लियोन ने फिल्म `शूट एट वडाला` में आइटम सॉन्ग `लैला तेरी ले लेगी` करने के बाद तो और मशहूर हो गई। सनी लियोन का आइटम सॉन्ग `लैला तेरी ले लेगी` जैसे ही रिलीज हुआ और पूरी तरह से लोगों के दिलों पर छा गया। अपने पहले ही आइटम नंबर से वह सबके दिलों पर राज करती नजर आई। सनी के चाहने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इन दिनों लियोन की डिमांड बॉलीवुड में बढ़ती जा रही है और अब वे अपने पति का बॉलीवुड में करियर को लेकर उत्साहित हैं।

First Published: Saturday, August 3, 2013, 10:43

comments powered by Disqus