सलमान की बेगम बनेंगी रोमानिया की टीवी एंकर लूलिया!-Salman Khan to marry Romanian TV actress Lulia Vantur?

सलमान की बेगम बनेंगी रोमानिया की टीवी एंकर लूलिया!

सलमान की बेगम बनेंगी रोमानिया की टीवी एंकर लूलिया! ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ उनकी फिल्मों के अलावा एक और चर्चा हर बार चलती है और वह है उनकी शादी की। उनके फैंस भी चाहते हैं कि सलमान जल्द-से-जल्द शादी कर लें। लेकिन सलमान इन बातों को हवा में उड़ा देते हैं।

इस बार बॉलीवुड में यह खबर और चर्चा जोरों पर है कि सलमान ने शादी करने का मन बना लिया है। सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है कि सलमान शादी करने के लिए तैयार हो गये हैं।

चलिए अगर यह खबर सही है तो उस लड़की का नाम भी जान लीजिए जिससे सलमान शादी रचानेवाले हैं। यह लड़की रोमानिया की टीवी एंकर है जिसका नाम लूलिया वेंटर है।

रोमानिया की टीवी एंकर लूलिया से सलमान की नजदीकियों की चर्चा लंबे समय से चल रही है। माना जा रहा है कि लगभग दो साल से दोनों साथ हैं, लेकिन सलमान ने कभी इस बात की भनक नहीं लगने दी कि लूलिया के लिए उनका दिल धड़कता है। इन दिनों सलमान गोवा में शूटिंग कर रहे हैं और लूलिया उनके साथ हैं।

सलमान से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि दोनों की मुलाकात विदेश में हुई और तभी से दोनों दोस्त बन गए। इसके बाद वे लगातार साथ देखे गए। सलमान शादी के मूड में हैं, लेकिन वह कब शादी करेंगे इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों में इश्क का परवान तब चढ़ा जब सलमान गोवा में अपनी अगली फिल्म मेंटल की शूटिंग कर रहे थे।

सलमान के जीवन में इससे पहले भी संगीत बिजलानी, कैटरीना कैफ, सोमी अली, ऐश्वर्या राय से प्यार की खबरें आई, इश्क भी परवान चढ़ा लेकिन शादी नहीं हो पाई।

First Published: Thursday, May 23, 2013, 09:37

comments powered by Disqus