Last Updated: Friday, August 23, 2013, 16:05
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा सलमान खान अपने मिजाज और अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। ऐसी खबर है कि सलमान में इन दिनों काफी बदलाव आ गया है। सलमान के बारे में यह कहा जाता है कि वह सभी धर्मों से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
हर साल राखी का त्यौहार जोशो-खरोश से मनाने वाले और अपनी बहनों से राखी बंधवाने वाले सलमान इस बार बिना राखी के नजर आए। उन्होंने इस दौरान अपनी बहनों से राखी नहीं बंधवाई। इसके पीछे वजह जो भी रही लेकिन सलमान की कलाईयां इस बार सूनी रही।
यह सभी जानते हैं कि सलमान गणपति पूजन में हर साल बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वह अपने घर पर भगवान गणपति का शानदार उत्सव मनाते हैं। लेकिन इस बार ऐसी खबरें है कि सलमान गणपति पूजन नहीं मनाएंगे और अपने घर पर गणपति को भी नहीं बैठाएंगे। अपनी छोटी बहन अर्पिता के साथ भगवन गणपति का उत्सव मनाने की शुरुआत सलमान ने 12 साल पहले की थी। तबसे उनका गणपति का यह उत्सव हमेशा सुर्खियों में रहता था। इस बार हालांकि उनके गणपति पूजन नहीं करने की वजहें साफ नहीं है लेकिन यह कहा जा रहा है कि सलमान इस बार गणपति उत्सव में शिरकत नहीं करेंगे।
First Published: Thursday, August 22, 2013, 16:14