सलमान खान पर धमकी देने का आरोप

सलमान खान पर धमकी देने का आरोप

सलमान खान पर धमकी देने का आरोप मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अब एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुंबई के उपनगरीय इलाके में रहने वाले एक मछुआरा परिवार ने सलमान पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया है।

मछुआरे ने आरोप लगाया कि सलमान और उनके अंगरक्षकों ने उसके परिवार को अपनी नाव और मछली पकड़ने का जाल हटाने के लिए कहा क्योंकि इनकी वजह से सलमान के बांद्रा पश्चिम उपनगरीय इलाके में स्थित घर से समुद्र का नजारा नहीं दिखता।

मछुआरे लॉरेंस फाल्कन (65) और उसके परिवार ने कई नागरिक संगठनों के साथ आज अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल से मुलाकात की। पाटिल ने उनकी शिकायत सुनने के बाद उन्हें मामले को लेकर एक पुलिस उपायुक्त द्वारा जांच कराए जाने का भरोसा दिलाया। गत रविवार को मछुआरे के परिवार ने सलमान और उनके अंगरक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दाखिल करने की मांग की थी। उन्होंने सलमान के अंगरक्षकों पर अपने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 6, 2013, 10:06

comments powered by Disqus