Last Updated: Friday, October 28, 2011, 12:47
लॉस एंजिल्स : ‘मिल्क’ फिल्म के अभिनेता सीन पेन अब फिल्म ‘कॉमेडियन’ का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं। इसमें रॉबर्ट दी नीरो और क्रिस्टन वीग मुख्य भूमिका निभाएंगे।
हॉलीवुड के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह फिल्म एक हास्य कलाकार के बारे में है जो प्रसिद्धि के लिए संघर्ष करता रहता है। हास्य कलाकार की यह भूमिका नीरो ही निभा रहे हैं। फिल्म में यही किरदार रोचक तरीके से एक लड़की से मिलता है जो उसकी जिंदगी बदल देती है।
फिल्म की कहानी आर्ट लिंसेन और जेफरी रॉस ने लिखी है।
First Published: Friday, October 28, 2011, 18:17