Last Updated: Monday, September 30, 2013, 15:33
नई दिल्ली : क्या आप जानते हैं कि सुचित्रा सेन और गुलजार एक-दूसरे को ‘सर’ कह कर संबोधित करते थे? लेखक मैत्रेयी बी चौधरी ने ‘उत्तम कुमार एंड सुचित्रा सेन : बंगाली सिनेमा फर्स्ट कपल’ पुस्तक के एक दिलचस्प वाक्ये में बताया है कि सुचित्रा को गुलजार ‘सर’ कह कर संबोधित करते थे। इस संबोधन में सम्मान नही बल्कि हास्य का पुट ज्यादा होता था।
उन्होंने बताया कि ‘आंधी (1975) में काम करने के दौरान गुलजार उन्हें ‘सर’ कह कर बुलाते थे। दोस्त होने के बावजूद ऐसा वह खुद को ‘सर’ कह कर संबोधित किये जाने के विरोध में करते थे। सुचित्रा का व्यक्तित्व कुछ ऐसा था। इस किताब में यह भी बताया गया है कि एमएफ हुसैन ने सुचित्रा की तस्वीरों के आधार पर उसका एक स्केच तैयार किया था और इसका नाम उन्होंने ‘मैसकिटो’ दिया था।
चौधरी के अनुसार, ‘आंधी’ से सुचित्रा को वह प्रशंसा और सम्मान मिला, जिसकी एक अभिनेत्री वह हमेशा ख्वाहिशमंद होती हैं। किताब में बताया गया है गुलजार ने कहा कि वह सुचित्रा के मजबूत व्यक्तित्व से वाकिफ थे और इस भूमिका के लिए उन्होंने उसे तैयार किया। अपनी हिन्दी उच्चारण को साबित करने की ख्वाहिशमंद सुचित्रा ‘आंधी’ में अपनी आवाज देना चाहती थी। हालांकि फिल्म में उनके हिन्दी उच्चारण में सुधार की काफी गुंजाइश थी। ‘आंधी’ ने आखिरकार हिन्दी सिनेता जगत में सुचित्रा को एक सफल अभिनेत्री के तौर पर स्थापित किया। यह पुस्तक ओम बुकस इंटरनेशनल ने प्रकाशित की है। (एजेंसी)
First Published: Monday, September 30, 2013, 15:33