सुपर स्टार राजेश खन्ना की 10 बड़ी बातें

सुपर स्टार राजेश खन्ना की 10 बड़ी बातें

सुपर स्टार राजेश खन्ना की 10 बड़ी बातेंज़ी न्यूज ब्यूरो

1. अभिनेता राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था।

2. अदाकारा हेमा मालिनी इकलौती ऐसी हीरोईन थी जिनके साथ राजेश खन्ना ने 15 फिल्मों में काम किया था।

3. राजेश खन्ना-मुमताज की जोड़ी ने बॉलीवुड में कई रिकॉर्डों को ध्वस्त किया था। इस जोड़ी ने जिन फिल्मों में काम किया वह बॉक्स ऑफिस पर 100 फीसदी सुपर-डुपर हिट रही। राजेश खन्ना और मुमताज ने बॉलीवुड को आठ ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है।

4. निर्देशक शेखर कपूर ने मिस्टर इंडिया का रोल सबसे पहले राजेश खन्ना को ऑफर किया था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। बाद में यह रोल अनिल कपूर को मिला।

5. राजेश खन्ना ने 1966 से 2011 तक कुल 180 फिल्मों में काम किया।

6. राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे हीरो थे जिन्हें सुपर स्टार के खिताब से नवाजा गया। 12 साल तक वह सुपर स्टार रहे।

7.राजेश खन्ना के नाम सबसे ज्यादा बेस्ट एक्टर का खिताब रहा जो उन्हें बंगाली फिल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तरफ से मिला। फिल्मफेयर अवार्ड उन्होंने 14 बार जीता।

8.राजेश खन्ना के बंगला आशीर्वाद का नाम पहले डिंपल था जो एक जमाने में राजेंद्र कुमार का बंगला हुआ करता था।

9. 1960 और 1970 के दशक में राजेश खन्ना सुपर स्टार थे और उस जमाने में उनका क्रेज इतना था कि इस दौरान ज्यादातर जन्मे बच्चों के नाम उनके माता-पिता ने राजेश रखा।

10. राजेश खन्ना बॉलीवुड के इकलौते ऐसे गीत के गवाह है जिसे सिर्फ एक टेक में फिल्माया गया था। यह फिल्म थी अराधना जिसमें रुप तेरा मस्ताना गीत शर्मिला और राजेश खन्ना पर फिल्माया गया था।

First Published: Thursday, July 19, 2012, 00:04

comments powered by Disqus