सैफ-करीना की मैरेज पार्टी में जुटे सितारे

सैफ-करीना की मैरेज पार्टी में जुटे सितारे

सैफ-करीना की मैरेज पार्टी में जुटे सितारेमुंबई : बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान और करीना कपूर कल विवाह बंधन में बंध गए। स्टार जोड़ी की शादी के बाद एक पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें दोनों कलाकारों के परिजनों के अलावा कई बॉलीवुड कलाकार शामिल हुए।

कल दोपहर सैफ के घर पर सैफ-करीना की रजिस्टर्ड मैरिज के बाद दक्षिण मुंबई के ताजमहल होटल में एक पार्टी आयोजित की गयी।

इस पार्टी में दोनों कलाकारों के परिजन शामिल हुए। इनमें करीना के परिवार से पिता रणधीर कपूर, मां बबीता, बहन करिश्मा कपूर, ऋषी कपूर अपनी पत्नी नीतू सिंह और बेटे रणबीर कपूर के साथ, राजीव कपूर और शशि कपूर शामिल हुए। पार्टी में सैफ की बहन सोहा अली खान और बेटा इब्राहिम और बेटी सारा शामिल हुए।

वहीं पार्टी में शामिल होने वाले बॉलीवुड से जुड़े लोगों में प्रीति जिंटा, फरदीन खान, तुषार कपूर, शाहरूख की पत्नी गौरी, करन जौहर, सलमान की बहन अल्वीरा, अनिल कपूर, सोनम कपूर, आर बल्कि और गौरी शिन्दे शामिल थे। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, October 17, 2012, 08:26

comments powered by Disqus