सोनम कपूर, शबाना ने जलवा बिखेरा

सोनम कपूर, शबाना ने जलवा बिखेरा


नई दिल्ली : बॉलीवुड की अभिनेत्रियां दिल्ली काउचर वीक में शिरकत कर इसे चमक-दमक से भर रही हैं। अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के बाद युवा और स्टाइलिश सोनम कपूर अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ डिजायनर जोड़ी अनामिका खन्ना और गौरव गुप्ता के परिधान पहन रैंप पर नजर आईं। सोनम साड़ी में हमेशा की तरह आधुनिक लग रही थीं जबकि शबाना लाल रंग से भारी कढ़ाई किए हुए सलवार कमीज में नजर आईं।

यह दोनों श्रृंखला साड़ी की बिल्कुल अलग ही व्याख्या प्रस्तुत कर रहा था जिसमें आधुनिकता की छाप थी। सोनम को यह काफी पसंद आई और उन्होंने इसे अद्भुत करार दिया। सोनम ने कहा कि वे ऐसे परिधान लेकर आईं जो काफी पारम्परिक और खूबसूरत थीं और इसे आधुनिक तरीके से पेश किया गया, मेरे ख्याल से वह काफी अनोखा था। मुझे लगता है कि उन्होंने दोनों साड़ी को बिल्कुल अलग रूप दिया। मैं इस बात के लिए अविश्वसनीय रूप से आभारी हूं कि मैं आज इस जैसा परिधान देख पाई।

`दिल्ली काउचर वीक` में विदेश के भी फैशन डिजायनरों ने शिरकत की। बॉलीवुड हस्तियों के अलावा मशहूर फैशन डिजायनर रोहित बल, मानव गिल, रोहित गांधी-राहुल खन्ना, अब्राहम-थाकोरे ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 10, 2012, 18:07

comments powered by Disqus