सोनीक्षी-कैटरीना में प्यार बरकरार - Zee News हिंदी

सोनीक्षी-कैटरीना में प्यार बरकरार



ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

मुंबई: दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और कैटरीना कैफ के बीच दरार की खबरें कुछ दिनों पहले उड़ी थी। लेकिन अब मिल रही खबरों से ऐसा लगता है कि दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं जो विवाद या मतभेद की वजह बनता हो। यानी उलझा मामला सुलझ गया है। छोटी सी तकरार खत्म हो गई है और दोस्ती पहले की तरह कायम हो गई है।

 

खबरों के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा और कैटरीना कैफ में मतभेद की जोरदार खबरे उड़ी। सोनाक्षी ने कैट पर हमला बोला लेकिन बाद में एक एसएमएस भेजकर उसने तमाम विवादों पर विराम लगा दिया। कैटरीना ने हालांकि इसपर कोई प्रतिक्रिया तो नहीं दी लेकिन बाद में साफ हो गया कि मामला बस यूं ही था।

 

दोनों ने गिले-शिकवे को भुलाने का फैसला किया और तमाम उड़ रहे मतभेदों को दरकिनार कर दिया। कैटरीना कैफ और सोनाक्षी सिन्हा हाल में सलमान खान के भाई सोहैल खान की पत्नी सीमा खान के बांद्रा स्थित स्पा में देखी गई। दोनों हसीनाएं यहां आपस में बातें करती और खिलखिलाकर हंसती हुई देखी गई। हैरान मत होईए। इस कार्यक्रम में सलमान खान भी मौजूद थे।

 

एक चश्मदीद के मुताबिक सोनाक्षी और कैटरीना ने पूरे स्पा का जायजा लिया। दोनों ने खूब बातें की और मस्ती भी। तो क्या यह मान लिया जाए कि दोनों के बीच विवादों के खत्म होने और सुलह के बीच सलमान खान थे।

First Published: Wednesday, April 25, 2012, 10:02

comments powered by Disqus