स्क्रीन अवार्ड में ‘द डर्टी पिक्चर’ का बोलबाला - Zee News हिंदी

स्क्रीन अवार्ड में ‘द डर्टी पिक्चर’ का बोलबाला



मुंबई : बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद मिलन लुथरिया की फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ और जोया अख्तर की ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ ने इस साल 18वें कलर्स स्क्रीन अवार्ड्स में कई पुरस्कार अपने नाम कर लिए।

 

रणवीर कपूर को ‘रॉकस्टार’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जबकि विद्या बालन को ‘द डर्टी पिक्चर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

 

 

एकता कपूर के घरेलू प्रोडक्शन के तहत बनी 'द डर्टी पिक्चर' को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक -मिलन लुथरिया का और विद्या बालन को सर्वश्रेष्ठ अदाकारा का पुरस्कार मिला।

 

सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायिका का पुरस्कार श्रेया घोषाल को इसी फिल्म के गाने ‘उ ला ला.. ’ के लिए मिला जबकि सर्वश्रेष्ठ संवाद के लिए रजत अरोड़ा को पुरस्कार मिला, जिन्होंने इस फिल्म के संवाद लिखे थे। विद्या बालन को कामुक रूप में पेश करने के लिए निहारिका खान और मोइन को सर्वश्रेष्ठ परिधान सज्जा का पुरस्कार मिला।

 

वहीं, सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार 'द डर्टी पिक्चर' और  'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' को संयुक्त रूप से मिला। सैफ अली खान को ‘आरक्षण’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला।

 

प्रियंका चोपड़ा को सात खून माफ में नकारात्मक भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अदाकारा का पुरस्कार मिला जबकि नकारात्मक भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार मर्डर 2 फिल्म के लिए प्रशांत नारायण को मिला। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 16, 2012, 09:58

comments powered by Disqus