अब हम बताएंगे, कैसे बना चुलबुल पांडे: सलमान खान- Now, I will tell how chulbul Pandey has been made: Salman khan

हम बताएंगे, कैसे बना चुलबुल पांडे: सलमान खान

हम बताएंगे, कैसे बना चुलबुल पांडे: सलमान खानमुंबई : फिल्म `दबंग 2` का प्रचार कर रहे अभिनेता सलमान खान का कहना है कि इसका अगला संस्करण `दबंग` का पूर्व संस्करण होगा।

इस फिल्म में एक भ्रष्ट लेकिन दयालु पुलिस अधिकारी की भूमिका कर रहे सलमान ने कहा कि हमारी तीसरी फिल्म भी तैयार है, इसमें कहानी पीछे जाएगी और इसमें दिखाया जाएगा कि चुलबुल पांडे कैसे चुलबुल पांडे बना। अगर दूसरा संस्करण सफल रहता है, हम तीसरे को प्रदर्शित करेंगे, जो कि वास्तव में पहला संस्करण होगी। `दबंग 3` पूर्व संस्करण होगी।

अभिनव कश्यप निर्देशित फिल्म `दबंग` 2010 में प्रदर्शित हुई थी जिसमें सलमान और सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

सोनाक्षी `दबंग 2` में भी अभिनय कर रही हैं और जब उनसे पूछा गया कि क्या वह `दबंग 3` में भी होंगी तो उन्होंने कहा कि दंबग 3` में भी सोनाक्षी के लिए एक स्थान है। उसमें वह और उसके पिता हैं लेकिन हम दोनों मिलते नहीं हैं। `दबंग 3` का निर्देशन सलमान के भाई अरबाज खान कर रहे हैं और इसमें प्रकाश राज खलनायक की भूमिका में दिखेंगे। इसका प्रदर्शन 21 दिसम्बर को किया जाएगा। (एजेंसी)

First Published: Thursday, December 13, 2012, 14:17

comments powered by Disqus