हरमन बावेजा के साथ सात फेरे लेंगी अदाकारा बिपाशा बसु?- Wedding bells for Bipasha Basu and Harman Baweja?

हरमन बावेजा के साथ सात फेरे लेंगी अदाकारा बिपाशा बसु?

हरमन बावेजा के साथ सात फेरे लेंगी अदाकारा बिपाशा बसु?नई दिल्ली: अभिनेता जॉन अब्राहम से अलग होने के बाद बिपाशा बसु को अब नया प्रेमी मिल गया है। खबरों के मुताबिक बिपाशा अब घर बसाने को सोच रही है। खबरों के मुताबिक बिपाशा की जिंदगी में नए प्रेमी के रूप में अभिनेता हरमन बवेजा ने एंट्री की है।

खबर है कि बिपाशा बसु और हरमन बावेजा की प्रेम कहानी की पटकथा गोवा में लिखी जा रही है। एक आनलाइन पोर्टल के मुताबिक बिपाशा को उसके मिस्टर राइट मिल गए है जिसे लेकर वह काफी गंभीर है।

गोवा में बिपाशा और हरमन ने तीन दिन साथ बिताए हैं। सूत्रों की मानें, तो वह कुछ दिन और साथ बिताने की सोच रहे हैं। बिपाशा और हरमन की उनके दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में खेलने की तस्वीरें भी सामने आई थी।

जॉन अब्राहम से अलग होने के बाद बिपाशा का नाम दक्षिण भारतीय अदाकार राणा डग्गबूती के साथ जोड़ा गया था। इसके बाद शाहिद कपूर से उनकी दोस्ती हुई लेकिन ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाई। जहां तक हरमन का सवाल है, कुछ साल पहले उनका नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ा गया था। दोनों ने एक फिल्म में साथ काम भी किया था। फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था।




First Published: Tuesday, July 30, 2013, 11:00

comments powered by Disqus