हिट एंड रन: मुंबई के सेशंस कोर्ट में सलमान की पेशी, 24 जुलाई को तय होंगे आरोप-Hit & Run: Salman may be in Mumbai sessions court

हिट एंड रन: मुंबई के सेशंस कोर्ट में सलमान की पेशी, 24 जुलाई को तय होंगे आरोप

हिट एंड रन: मुंबई के सेशंस कोर्ट में सलमान की पेशी, 24 जुलाई को तय होंगे आरोपज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में शुक्रवार को बॉलीवुड अदाकार सलमान खान मुंबई के सेशंस कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में सलमान खान पर शुक्रवार को सुनवाई पूरी हो गई। सलमान पर 24 जुलाई को आरोप तय होंगे। 24 जुलाई को सरकार वकील कोर्ट के सामने सलमान पर लगे आरोपों को बताएंगे कि किन धाराओं के तहत सलमान पर मामला चलाया जाए, इस पर फैसला होगा।

गौर हो कि मुंबई के सेशंस कोर्ट में अब सलमान खान पर गैर-इरादतन हत्या का मामला चल रहा है। इससे पहले कई साल तक सलमान के खिलाफ लापरवाही का मामला मुंबई के बांद्रा कोर्ट में चला। लेकिन सबूतों के मद्देजनर कोर्ट ने सलमान के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला चलाने का आदेश दिया।

सलमान खान पर आरोप है कि सितंबर 2002 में वह शराब के नशे में धुत होकर काफी तेज रफ्तार में कार चला रहे थे। गाड़ी का संतुलन बिगड़ने की बजह से सलमान की कार ने 5 लोगों को कुचल दिया था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और हादसे में चार लोग घायल हो गए थे। जानकारों के मुताबिक अगर सलमान खान इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें दस साल तक की सजा हो सकती है।

First Published: Friday, July 19, 2013, 09:15

comments powered by Disqus