हुक्का बार पर छापा, टीवी की 'बहू' गिरफ्तार - Zee News हिंदी

हुक्का बार पर छापा, टीवी की 'बहू' गिरफ्तार



ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

मुंबई: मुंबई के हुक्का बार में टीवी सीरियल में बहू का किरदार निभानेवाली अभिनेत्री को गिरफ्तार किया गया है। महाराष्‍ट्र पुलिस ने छोटे पर्दे पर काम करने वाली एक अभिनेत्री को हुक्का पार्लर में हुक्का पीते हुए पकड़ा है।

 

पुलिस ने पश्चिमी उपनगर बांद्रा में एक हुक्का बार में छापा मारा। छापे में पुलिस ने एक टीवी सीरियल की बहू और राज्य के स्वास्‍थ्य मंत्री सुरेश शेट्टी के पुत्र समेत 21 लोगों को पकड़ा है।

 

पकड़ी गई अभिनेत्री की बाद में पत्रकारों से भी झड़प हुई। पोल खुलते देख टीवी सीरियल की अदाकारा ने तस्वीरें लिए जाने पर कैमरामैन के साथ हाथापाई भी की। पकड़े गए 21 लोगों में स्वास्थ्य मंत्री के पुत्र क्षितिज को भी पुलिस ने पकड़ा । आम स्थान पर हुक्का पार्लर चलाने के आरोप में होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

First Published: Friday, April 6, 2012, 11:48

comments powered by Disqus