कई बीमारियों से दूर रखता है सेब

कई बीमारियों से दूर रखता है सेब

कई बीमारियों से दूर रखता है सेबनई दिल्ली : शरीर को स्वस्थ एवं उसकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सेब का सेवन अत्यधिक मुफीद है। सेब खाने से कई तरह की बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। इसलिए, हर एक व्यक्ति को सेब का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

सेब में एंटीवायरल गुण पाया जाता है, जो बैक्टीरिया और वायरस को दूर रखता है और मुंह में थूक की मात्रा को भी बढ़ाता है। साथ ही दातों को स्वस्थ बनाए रखता है। सेब को नियमित खाने से कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।

सेब पौष्टिक तत्वों से भरा होता है। ये न केवल रोगों से लड़ने में मदद करता है, बल्कि ये शरीर को मानसिक और शारीरिक रूप से भी फिट बनाए रखता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि सेब हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह जैसी बीमारियों में से बचाता है और दिमागी बीमारियों जैसे पार्किसन और अल्जाइमर आदि में भी फायदा पहुंचाता है।

सेब में फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिसे खाने से पाचन तंत्र सही रहता है। यह एक अच्छा एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो मधुमेह, कैंसर और दिमाग से संबंधित बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। ये शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को सामान्य करता है। जिससे मधुमेह के रोगियों को लाभ होता है।

साथ ही यह एनेमिया जैसी बीमारी का इलाज भी करता है क्योंकी सेब में आयरन बहुत अच्छी मात्रा में पाई जाती है। अगर आप दिन में 2 से 3 सेब खाते है, तो यह पूरे दिन की आयरन की कमी को पूरा करता है। सेब में मौजूद क्वरसिटिन कोशिकओं को नुकसान पहुंचाने से बचाता है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, June 16, 2013, 18:51

comments powered by Disqus