Last Updated: Sunday, December 4, 2011, 12:07
लंदन : कच्ची उम्र में यौन संबंध बनाने को न सिर्फ समाज में आलोचना की जाती है कि बल्कि यह सेहत पर भी प्रतिकूल असर डालता है। अभी भारतीय समाज कम उम्र में सेक्स संबंधों के खिलाफ है। अब वैज्ञानिकों ने इसकी हिमायत करते हुए कहा है कि इससे किशोरवय लड़के लड़कियों का मानसिक विकास बाधित होता है।
ओहियो स्टेट युनिवर्सिटी कालेज ऑफ मेडिसिन्स के वैज्ञानिकों का कहना है कि किशोरवय में तंत्रिका प्रणाली विकास की प्रक्रिया में होती है। साथ ही किशोरियों के प्रजनन अंग भी विकास के दौर में होता है। ऐसे में सेक्स संबंध के व्यापक और नाकारात्मक नतीजे हो सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बेहतर है कि किशोर उम्र में लड़के लड़कियों को सेक्स से दूर रखा जाए।
(एजेंसी)
First Published: Tuesday, December 6, 2011, 08:30