गर्भावस्था में व्यायाम के ढेरों लाभ - Zee News हिंदी

गर्भावस्था में व्यायाम के ढेरों लाभ

ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

नई दिल्ली: व्यायाम के लाभ हजारों है और इससे कतई इंकार नहीं किया जा सकता है। व्यायाम ना सिर्फ आपको तरोताजा रखता है बल्कि यह स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी फायदेमंद है।

 

गर्भवती महिलाओं के लिए भी व्यायाम जरुरी होता है और ऐसा करना उनके सेहत के लिए बेहतर होता है। गर्भावस्था में व्यायाम से मोटापे का खतरा तो कम होता है। लेकिन गर्भावस्था में व्यायाम डॉक्टर की सलाह और निगरानी में ही करना चाहिए। गर्भावस्था में नियमित व्यायाम से थकान और अनिंद्रा की शिकायत दूर होती है।

 

गर्भावस्था में व्यायाम करने वाली महिलाएं मितली, उल्टि और मोटापे की शिकायत से दूर रहती हैं। थोड़ा सा व्यायाम आपको तरोताजा महसूस करवाता है जिससे प्रसव भी आसानी से होता है। व्यायाम से ऊर्जा का संचार होता है जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी भी दूर हो जाती है। लेकिन गर्भावस्था में व्यायाम करने से पहले डॉक्टर्स की सलाह लेना बहुत जरूरी है साथ ही शुरूआत में हल्के-फुल्के व्यायाम करना ही बेहतर रहता है।

 

मोटापे का खतरा कम करने के साथ ही गर्भावस्था में नियमित व्यायाम आपको चुस्ती-फुर्ती के साथ ही अवसाद से भी बचाता है। तनाव से दूर रखने के लिए गर्भावस्था में व्यायाम बेहद जरूरी है। इस दौरान होनेवाले छोटे-मोटे दर्द से भी इससे निजात पाया जा सकता है।

First Published: Monday, March 12, 2012, 09:35

comments powered by Disqus