दूध और दही से मजबूत होती हैं हड्डियां

दूध और दही से मजबूत होती हैं हड्डियां

दूध और दही से मजबूत होती हैं हड्डियां वाशिंगटन: एक नए अध्ययन में पता चला है कि दूध और दही जैसे डेयरी उत्पाद कूल्हे की हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। हार्वर्ड विश्वविद्यालय प्रमाणित इंस्टीट्यूट फॉर एजिंग रिसर्च (आईएफएआर)की शिवानी साहनी ने कहा, "कम वसा वाले दूध और दही जैसे खाद्य पदार्थ शरीर में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा को बढ़ाते हैं।"

पत्रिका `आर्काइव्स ऑफ ऑस्टिओपोरोसिस` के अनुसार साहनी ने कहा, "डेयरी उत्पादों में बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों के लिए लाभदायक होते हैं।"

वैसे क्रीम वाले दुग्ध उत्पादों जैसे आइसक्रीम जैसे खाद्य पदार्थो में कम पोषक तत्व होते हैं और इनमें वसा और शर्करा की मात्रा अधिक होती है।

अध्ययन में पाया गया कि हर रोज दूध और दही खाने वाले लोगों की हड्डियां अपेक्षाकृत मजबूत और स्वस्थ होती हैं।

आईएफएआर के अध्ययनकर्ताओं ने 3,212 लोगों को खाने-पीने की आदतों से संबंधित प्रश्नावली भरने को दी। प्राप्त आंकड़ों की सहायता से अध्ययनकर्ताओं ने डेयरी उत्पादों के हड्डियों पर होने वाले प्रभावों का पता लगाया।

इस अध्ययन के द्वारा इस विचार का समर्थन किया गया कि पौष्टिक खाद्य पदार्थ हड्डियों के रोगों से मुकाबला करने में सहायक होते हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, February 4, 2013, 08:10

comments powered by Disqus