नाखून के रंगों से भी पता चलता है बीमारियों का

नाखून के रंगों से भी पता चलता है बीमारियों का

नाखून के रंगों से भी पता चलता है बीमारियों कानई दिल्ली : आपको पता है कि नाखूनों को देखकर भी आपकी सेहत के बारे में पता लगाया जा सकता है। दुनियाभर में हुए कुछ शोधों के अनुसार यह तथ्य प्रमाणित हो चुका है कि विभिन्न बीमारियों में नाखूनों का रंग बदल जाता है। जैसे सफेद रंग के नाखून लीवर से संबंधित बीमारियों जैसे हेपेटाइटिस की खबर देते हैं।

पीले नाखून (जो आकार में मोटे हों और धीरे-धीरे बढ़ते हों) फेफड़े संबंधी बीमारियों के परिचायक हैं। आधे सफेद और आधे गुलाबी नाखून गुर्दे से संबंधित बीमारियों के संकेत देते हैं। यदि नाखूनों का रंग पीला है या उनकी पर्त सफेद है तो यह लक्षण शरीर में खून की कमी (एनीमिया) का लक्षण है। नाखूनों का पीलापन पीलिया के लक्षण को भी बताता है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 2, 2013, 00:21

comments powered by Disqus