रेशेदार भोजन बचाए आंत का कैंसर - Zee News हिंदी

रेशेदार भोजन बचाए आंत का कैंसर

लंदन: यदि आप अपने आहार में रेशेदार भोजन की पर्याप्त मात्रा लें तो आंत कैंसर के खतरे को 20 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

 

वैसे उच्च रेशे युक्त भोजन को पहले से ही आंत के लिए अच्छा माना जाता है और यह आंत में होने वाले कैंसर से भी रक्षा करता है। लंदन के इम्पीरियल कॉलेज के एक अध्ययन में रेशे युक्त भोजन के फायदे बताए गए हैं।

 

पहले के करीब 20 लाख प्रतिभागियों की भागीदारी वाले 25 अध्ययनों के विश्लेषण में पता चला है कि रेशे युक्त भोजन की प्रति 10 ग्राम मात्रा लेने से आंत कैंसर का खतरा 10 प्रतिशत तक कम हो जाता है। विशेषज्ञों का कहना ह कि वयस्कों को एक दिन में 18 से 24 ग्राम रेशे युक्त भोजन लेना चाहिए लेकिन ब्रिटेन में औसतन केवल 15 ग्राम रेशे युक्त आहार लिया जाता है।

 

इम्पीरियल कॉलेज लंदन व डेनिश कैंसर सोसायटी के अध्ययन के मुताबिक रेशे युक्त भोजन खासतौर पर साबुत अनाज लेने से आंत के कैंसर का जोखिम कम होता है। आंत कैंसर से ब्रिटेन में हर साल करीब 16,000 लोग मारे जाते हैं। यह संख्या स्तन व प्रोस्टेट कैंसर से मारे जाने वाले लोगों से काफी ज्यादा है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, November 12, 2011, 15:49

comments powered by Disqus