आम चुनाव टिकट - Latest News on आम चुनाव टिकट | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

गांगुली को टिकट देना चाहती है भाजपा, खेल मंत्री बनाने का वादा!

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 13:59

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अगले साल होने वाले आम चुनावों में उसके टिकट पर मैदान में उतरने की पेशकश की है। गांगुली ने हालांकि अभी फैसला नहीं किया है कि वह इस पेशकश को स्वीकार करेंगे या नहीं।