Last Updated: Tuesday, April 10, 2012, 08:01
अपराध विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की रिपोर्ट में कहा गया है कि जहाज ‘एनरिका लेक्सी’ पर सवार इतालवी नौसैनिकों ने भारतीय मछुआरों को मारने के लिए बेरेटा राइफलों का इस्तेमाल किया था। यह घटना केरल तट पर 15 फरवरी को हुई थी जब इतालवी नौसैनिकों ने जलदस्यु होने के कथित संदेह में दो भारतीय मछुआरों को गोली मार दी थी।