ऑकलैंड टेस्ट - Latest News on ऑकलैंड टेस्ट | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

पहले टेस्ट में जीत से राहत महसूस कर रहे हैं मैकुलम

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 15:21

न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम पहले क्रिकेट टेस्ट में भारत को फालोआन नहीं खिलाने के फैसले के उनकी टीम की हार में नहीं बदलने के बाद राहत महसूस कर रहे हैं। न्यूजीलैंड ने आज यहां भारत को 40 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।

दूसरी पारी में भाग्य ने साथ नहीं दिया: धोनी

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 15:11

न्यूजीलैंड के हाथों पहले टेस्ट मैच में 40 रन की हार के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की लेकिन उन्होंने कहा कि दूसरी पारी में कुछ फैसलों में भाग्य ने भारत का साथ नहीं दिया।

दूसरी नई गेंद से विकेट गंवाना महंगा पड़ा: धोनी

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 14:59

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि दूसरी नई गेंद से विकेट गंवाने और अंपायरों के कुछ गलत फैसलों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में निर्णायक भूमिका निभायी।

धवन का शतक बेकार गया, ऑकलैंड टेस्ट 40 रन से हारा भारत

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 11:13

टीम इंडिया जीत के लिए 407 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन 366 रन ही बना सकी। इस तरह भारत यह टेस्ट मैच 40 रन से हार गया।

ऑकलैंड टेस्ट: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर-87/1, जीत से 320 रन दूर

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 13:25

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 87 रन बनाए। भारत को जीतने के लिए अभी 320 रन और बनाने होंगे। शिखर धवन 49 रन और पुजारा 22 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। मुरली विजय ने 13 रन बनाए।

ऑकलैंड टेस्ट: न्यूजीलैंड पारी 443 पर सिमटी

Last Updated: Saturday, March 23, 2013, 12:07

ईडन पार्क मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की पहली पारी 443 रनों पर सिमटने के बाद इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं।