चीनी क्षेत्र - Latest News on चीनी क्षेत्र | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

चीनी क्षेत्र आंशिक रूप से नियंत्रण मुक्त, दाम नहीं बढ़ेंगे

Last Updated: Thursday, April 4, 2013, 23:48

सरकार ने गुरुवार को एक बड़े सुधार के तहत 80,000 करोड़ रुपये के चीनी उद्योग को आंशिक रूप से नियंत्रण मुक्त कर दिया। इससे चीनी मिलों को खुले बाजार में चीनी बेचने की आजादी मिलेगी। साथ ही मिलों को राशन की दुकानों के लिए सब्सिडी वाली दर पर चीनी आपूर्ति करने के बंधन से भी मुक्त कर दिया गया है।