देबोरा मारक - Latest News on देबोरा मारक | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

हमले में बाल-बाल बचीं पूर्व उप-मुख्यमंत्री

Last Updated: Sunday, November 25, 2012, 16:07

मेघालय की पूर्व उप-मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष देबोरा मारक शनिवार उस वक्त बाल-बाल बचीं जब हथियारबंद जनजातीय गारो विद्रोहियों ने पूर्व गारो हिल्स जिले में एक जनसभा के दौरान उन पर हमला कर दिया। हमले के वक्त वह अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों को संबोधित कर रही थीं।