पॉल ड्यूमिनी - Latest News on पॉल ड्यूमिनी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

टी-20 विश्व कप: श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 5 रनों से हराया

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 21:04

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने जहूर अहमद चौधरी क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप के ग्रुप-1 के अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को पांच रनों से हरा दिया। श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवरों में आठ विकेट पर 160 रन ही बना सकी।