Last Updated: Monday, December 23, 2013, 00:14
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा की संगठन में वापसी को हरी झंडी दे दी है। यह जानकारी राज्य पार्टी के वरिष्ठ नेता के. एस. ईश्वरप्पा ने दी। ईश्वरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्रीय नेतृत्व ने हरी झंडी दे दी है.. वह (येदियुरप्पा) जल्द ही (भाजपा में) लौटेंगे।’’