राजनीतिक रास्ता - Latest News on राजनीतिक रास्ता | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

राहुल गांधी का रास्ता क्या होगा?

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 15:01

जिस शख्स की पहचान कतार में खड़े होने की जगह कतार को अपने पीछे खड़े करने की हो, वह शख्स मनमोहन सिंह के मंत्रियों की कतार में कैसे खड़ा हो सकता है। लेकिन उस शख्स का अपना रास्ता क्या होगा। जो शख्स एक वक्त राजनीति को खुली मंडी में तब्दील करना चाहता हो और पारंपरिक या खांटी राजनेताओं के चंगुल से कांग्रेस को मुक्त कराकर युवाओं के हाथ में कांग्रेस का हाथ मजबूत होते हुये देखना चाहता हो। उस शख्स का रास्ता अब क्या होगा?