सुनंदा की मौत पर बॉलीवुड गम में डूबा - Latest News on सुनंदा की मौत पर बॉलीवुड गम में डूबा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत से बॉलीवुड में छलके आंसू

Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 17:22

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर के आकस्मिक निधन पर आशा भोंसले, श्रीदेवी और शबाना आजमी सरीखी बॉलीवुड हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने उन्हें एक उत्साही शख्स के रूप में याद किया। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहीं सुनंदा शुक्रवार रात नई दिल्ली के एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं।