21 घोटाला - Latest News on 21 घोटाला | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

यूपीए के खिलाफ बीजेपी ने जारी की चार्जशीट- 21 सबसे बड़े घोटालों का जिक्र

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 23:46

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना घोषणा पत्र जारी करने से पहले शुक्रवार को कांग्रेस नीत संप्रग शासन के खिलाफ ‘आरोप पत्र’ जारी किया है। इसमें संप्रग के दस साल के शासन के दौरान हुए भ्रष्टाचार, घोटालों और अर्थव्यवस्था के कथित कुप्रबंधन का खुलासा किया गया।