Commonwealth Gamem Suesh Kalmadi - Latest News on Commonwealth Gamem Suesh Kalmadi | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

राष्ट्रमंडल खेल: कलमाड़ी के खिलाफ कल होंगे आरोप तय

Last Updated: Sunday, February 3, 2013, 12:00

राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत द्वारा राष्ट्रमंडल आयोजन समिति के बर्खास्त अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी तथा अन्य के खिलाफ सोमवार को आरोप तय किए जाने की संभावना है। इन लोगों पर धोखाधड़ी, साजिश तथा सरकारी खजाने को 90 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान पहुंचाने के संबंध में आरोप तय किए जाएंगे।