Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 00:38
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज अभ्यास सत्र के दौरान अमित मिश्रा की गेंदों के धुर्रे उड़ाये। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी कभी मुरली कार्तिक की गेंदों का यही हाल किया करते थे। अभ्यास के दौरान बीच में धोनी ने मिश्रा की दस गेंदों पर छह छक्के और चार चौके लगाये।