red alert - Latest News on red alert | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

भारत में बैठी विदेशी महिला के कहने पर पूछताछ हुई : रामदेव

Last Updated: Sunday, September 22, 2013, 14:32

लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर अपने साथ हुई पूछताछ को लेकर योगगुरु बाबा रामदेव ने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। रामदेव ने कहा कि जो कुछ हुआ वह ब्रिटेन की धरती पर हुआ लेकिन यह सब भारत में बैठी विदेशी महिला के कहने पर हुआ। रामदेव ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों में जनता सबका हिसाब कर देगी।

मेरे नाम पर रेड अलर्ट है जो केवल आतंकवादियों और अपराधियों पर होता है: रामदेव

Last Updated: Sunday, September 22, 2013, 09:16

ब्रिटेन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग द्वारा करीब छह घंटे तक रोके जाने के एक दिन बाद शनिवार को बाबा रामदेव से दूसरे चरण की पूछताछ की गई तथा इसके बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई। उधर रामदेव ने संदेह प्रकट किया है कि भारत सरकार ने ब्रिटिश अधिकारियों को गुमराह किया होगा जिसकी वजह से उन्हें शुक्रवार छह घंटे तक रोककर रखा गया।