अस्ताचलगामी सूर्य - Latest News on अस्ताचलगामी सूर्य | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

लाखों भक्तों ने अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा कर अर्घ्य दिया

Last Updated: Friday, November 8, 2013, 22:35

छठ के पावन पर्व पर शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में लाखों भक्तों ने नदियों, तालाबों और पोखरों पर शाम के समय भक्ति में ओतप्रोत होकर अस्ताचलगामी सूर्य की विधिवत् पूजा अर्चना की और उन्हें अर्घ्य दिया।

व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्य

Last Updated: Monday, November 19, 2012, 20:51

भगवान भास्कर की आराधना के चार दिवसीय आस्था के पर्व छठ के आज तीसरे दिन सोमवार को दिन व्रतियों ने यहां गंगा किनारे स्थित घाटों के साथ बिहार के विभिन्न भागों में अन्य प्रमुख नदियों, तालाबों एवं पोखरों के किनारे बने घाटों पर तथा अपने-अपने घरों में बनाए गए कृत्रिम जलकुंडों में अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया और नमन किया।

छठ महापर्व: आज होगी अस्ताचल सूर्य की पूजा

Last Updated: Monday, November 19, 2012, 10:50

लोक आस्था का पर्व छठ को लेकर पटना सहित पूरा बिहार भक्तिमय हो गया है। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दूसरे दिन रविवार शाम व्रतियों ने खरना किया, जबकि सोमवार शाम व्रती गंगा के तट और विभिन्न जलाशयों में पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे।

छठ पर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्‍य

Last Updated: Tuesday, November 1, 2011, 15:07

बिहार में आस्था के लोकपर्व छठ के तीसरे दिन मंगलवार को विभिन्न नदी, तालाबों, नहरों पर बने घाटों पर जाकर तथा घर की छतों और आवासीय प्रांगण में बनाए गए कुंड में लाखों की संख्या में व्रत करने वालों तथा श्रद्धालुओं ने आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य दिया।