आरुषि मामला - Latest News on आरुषि मामला | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

आरुषि मामला: यौन उत्पीड़न की पुष्टि संभव नहीं

Last Updated: Tuesday, August 14, 2012, 23:59

नोएडा के जलवायु विहार में चार वर्ष पूर्व अपने ही घर में हत्या की शिकार हुई 14 वर्षीया आरुषि के यौनांग से लिए गए संरक्षित नमूनों की जांच के बाद एक फॉरेंसिक विशेषज्ञ ने मंगलवार को यहां की एक विशेष अदालत को बताया कि इन नमूनों के आधार पर यौन उत्पीड़न ही पुष्टि नहीं हो सकती। ये नमूने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुहैया कराए थे।