क्षेत्रवाद - Latest News on क्षेत्रवाद | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

क्षेत्रवाद का खेल खेल रही हैं राजे: गहलोत

Last Updated: Saturday, July 20, 2013, 10:07

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वसुंधरा राजे के ‘सुराज संकल्प यात्रा’ के दौरान दिये बयानों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वह बिजली और तेल रिफाइनरी जैसे मुद्दों पर ‘क्षेत्रवाद’ का खतरनाक खेल खेल रही हैं।

राज की अनर्गल बयानबाजी में पिसता आम आदमी

Last Updated: Saturday, February 9, 2013, 21:02

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच एक बार फिर वाकयुद्ध छिड़ गया है। राज ठाकरे ने कहा, बिहारियों को महाराष्ट्र से खदेड़ देंगे तो इस पर नीतीश ने कहा कि ऐसी बंदर-घुड़की से कोई डरने वाला नहीं है, जहां कहीं भी बिहार के लोग हैं वे अपने को सुरक्षित महसूस करें। इस बयानबाजी के चलते एक राज्य छोड़कर दूसरे राज्य में नौकरी-पेशा करने वालों के बीच भय का माहौल बन जाता है। कई बार तो नेताओं की इस तरह की बयानबाजी हिंसा का रुप ले लेती है।