चांद मिशन - Latest News on चांद मिशन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

नासा ने खत्म किया चांद मिशन

Last Updated: Monday, April 21, 2014, 23:07

नासा ने चांद के बारे में और गहन खोज के लिए अंतरिक्ष में भेजा गया रोबोट एलएडीईई (लूनर एटमोसफेयर एण्ड डस्ट एनवायरमेंट एक्सप्लोरर) को नष्ट कर दिया है। एलएडीईई प्रोजेक्ट के वैज्ञानिक रिक एल्फिक के मुताबिक पिछले हफ्ते एलएडीईई को एक सुनियोजित मिशन के तहत चांद की सतह से 5700 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से टकराया गया। जिसके बाद यह चकनाचूर हो गया।

चीन का पहला चंद्र मिशन सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतरा

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 09:04

चीन का पहला चंद्र मिशन चेंज-तीन शनिवार को सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया। चीन इसके साथ ही चंद्रमा पर अपने अंतरिक्ष यात्री को उतारने के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत वहां अपना मानव रहित यान उतारने वाली विश्व की तीन प्रमुख शक्तियों में से एक बन गया।