टेनिस खिलाड़ी रुचिका - Latest News on टेनिस खिलाड़ी रुचिका | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

सीएटी ने राठौर की पेंशन बहाल की

Last Updated: Saturday, December 17, 2011, 06:50

चंडीगढ़: केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (सीएटी) ने रुचिका गिरहौत्रा छेड़छाड़ मामले में दोषी करार दिये गए हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एस पी एस राठौर की पेंशन बहाल कर दी है। सीएटी के इस फैसले ने रुचिका को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने वाले उसके मित्रों को हैरानी हुई है। न्यायमूर्ति एस डी आनंद के नेतृत्व वाली सीएटी की खंडपीठ ने राठौर की पेंशन बहाल करने का आदेश दिया जिसे केंद्र ने गत वर्ष जून महीने में रोक दिया था।