दिल्ली सरकार का गठन - Latest News on दिल्ली सरकार का गठन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

दिल्ली में सरकार गठन को लेकर आम आदमी पार्टी में मतभेद: केजरीवाल

Last Updated: Thursday, December 19, 2013, 00:24

दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) में अब मतभेद की बात सामने आई है। `आप` के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से दिल्ली में साझा सरकार के गठन के खिलाफ हैं, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि पार्टी के भीतर इस मामले पर मतभेद हैं।

दिल्ली में गतिरोध कायम, राष्ट्रपति शासन के आसार प्रबल

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 21:45

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे की घोषणा के आठ दिन बाद भी सरकार गठन पर राजनीतिक गतिरोध जारी रहने पर राष्ट्रपति शासन के आसार तेज हो गए हैं। चुनाव से त्रिशंकु जनादेश आया है।

केजरीवाल ने सरकार बनाने के लिए रखीं शर्तें, कांग्रेस ने कहा- जिम्मेदारियों से भाग रही है AAP

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 23:53

आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा सरकार गठन पर फैसला करने से पहले भाजपा और कांग्रेस पर कुछ नई शर्तें रखे जाने के बीच दिल्ली में बने राजनीतिक गतिरोध के दूर होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। वहीं उप राज्यपाल नजीब जंग ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति के संबंध में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को एक रिपोर्ट सौंप दी।

AAP जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है: दिल्ली कांग्रेस

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 20:09

आम आदमी पार्टी द्वारा सरकार बनाने के लिए शर्तें लगाए जाने के बीच कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने आज अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि वह जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है और उसे जनादेश का सम्मान करने की चुनौती दी।