Last Updated: Monday, June 17, 2013, 23:49
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सांसद देवेन्द्र नागपाल ने सोमवार को बागी तेवर अपनाते हुए पार्टी अध्यक्ष अजित सिंह पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया और रालोद को छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थामने का एलान किया।